April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सोने की तस्करी का नया तरीका, ऐसे 1 किलो सोना छुपाकर ला रहा था शख्स, एयरपोर्ट पर धराया

जयपुर: सोने की तस्करी करने के लिए लोग नए नए तरीके अपनाते हैं। विदेशो से भारत आने वाले सोने लेकर आने के लिए विभिन्न तरीके अपनाते हैं। ऐसे ही जयपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अबू धाबी से आए एक व्यक्ति ने अपने प्राइवेट पार्ट में एक किलो से अधिक सोना छिपा रखा था।

कस्टम अधिकारियों को इसकी जानकारी पहले ही हो गई थी। जब यह व्यक्ति एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे कस्टम अधिकारियों ने उसे रोक लिया। एक्स-रे स्कैन के बाद यह पुष्टि हुई कि उसके शरीर के अंदर सोने के कैप्सूल छिपे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के ब्यावर जिले के सरगांव गांव का रहने वाला महेंदर खान अबू धाबी से जयपुर की एतिहाद एयरवेज़ की फ्लाइट से पहुंचा था।

कस्टम अधिकारियों को सूचना मिल चुकी थी कि महेंर खान प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ला रहा हैं।एयरपोर्ट पर एक्स-रे स्कैन किया तो उसके शरीर के भीतर कुछ कैप्सूल जैसे आकार दिखाई दिए। इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद कस्टम अधिकारी महेंद्र को लेकर जयपुर एयरपोर्ट के पास स्थित जयपुरिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रेक्टम के रास्ते से सोने के तीन टुकड़े निकाले।

कस्टम अधिकारियों ने जब महेर खान से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसने एक स्थानीय पैरामेडिकल स्टाफ की मदद से सोने को अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाया था। महेंद् के रेक्टम से बरामद किए गए सोने का वजन एक किलो से अधिक था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी के इस मामले में महेंदर ने अपने शरीर में सोने के कैप्सूल डलवाए थे, ताकि एयरपोर्ट पर जांच के दौरान वह बच निकले।

इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कस्टम विभाग की मुस्तैदी और सुरक्षा उपायों के कारण इस तरह के मामले पकड़े जा रहे हैं। महेंद्र फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। कस्टम अधिकारियों का कहना है कि सोने की तस्करी के इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही हैं।

Share to...