भोपाल: मप्र की सभी नगर निकायों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी हैं। सभी निकायकर्मियों को दीपावली पूर्व वेतन मिल जाएगा जिससे कर्मियों की दीवाली अच्छे से मन सकेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले ही वेतन भुगतान किया जाये।
इसी संदर्भ में नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त भरत यादव ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिये है कि चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से निकायों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों, संविदा कर्मियों सहित आऊटसोर्स कर्मियों को भी अक्टूबर के वेतन का भुगतान दीपावली से पहले ही कर दिया जाये।
आयुक्त यादव ने कहा है कि जिन निकायों में वेतन भुगतान की राशि संबंधी स्थापना व्यय चुंगी क्षतिपूर्ति से प्राप्त राशि से अधिक है, वहां निकाय अपनी निधि से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करें। आयुक्त यादव ने निकायों में कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन भुगतान दीपावली से पहले ही करने के साथ ही नगरीय निकाय संचालनालय स्तर से इसकी मॉनीटरिंग किये जाने के निर्देश भी दिए हैं।

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड