April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 क्विंटल नकली मावा जप्त

उज्जैन: त्यौहारों का सीजन आते ही नकली खाद्य सामग्री बनाने वाले माफिया का गिरोह सक्रिय हो जाता है। वहीं दूसरी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम भी लगातार सक्रिय है। खाद्य विभाग की सक्रियता के चलते टीम ने आज उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड पर एक बड़ी कार्रवाई की।

दरअसल रूटिंग चेकिंग के तहत खाद्य अधिकारी देवास गेट बस स्टैंड क्षेत्र में घूम रहे थे उन्हें एक व्यापारी पर शक हुआ। दूर खड़े रहकर जब रेकी की गई तो मामले की वास्तविकता सामने आई। विद्यापति नगर निवासी प्रवीन जैन को नकली मावे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अहमदाबाद से 300 किलो नकली मावा बस से उज्जैन लाया गया। जिसे अलग-अलग मिठाई दुकानों पर सप्लाई किया जाना था। हालांकि नकली मावा सप्लाई होने के पहले ही जप्त कर लिया गया।
खास बात तो यह रही की नकली मावा से मिठाई किस प्रकार बनती है इसका डेमो देवासगेट थाने में करवाया गया। यहां बाकायदा गैस भट्टी पर कढ़ाई में नकली मावा रखा गया और उससे मिठाई भी बनाई गई।

खाद्य अधिकारी बीएस देवलिया ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है। यह नकली मावा अहमदाबाद में कहां से मंगवाया गया इसका पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही उज्जैन में किस-किस दुकानों पर यह सप्लाई किया जाता है। उसकी भी पड़ताल की जा रही है। लोगों को सचेत किया जा रहा है कि वे मिठाई खरीदते समय शुद्धता की जांच करें। इसके साथ ही खाद्य विभाग द्वारा तत्काल जांच का प्रबंध भी किया गया है इसलिए खाद्य विभाग से भी संपर्क करें।

Share to...