टेनिस फैंस के लिए आज एक बड़ी बुरी सामने आई हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन टेनिस के महान खिलाड़ी राफेल नडाल ने संन्यास की घोषणा कर दी है। वे नवंबर में होने वाले डेविस कप फाइनल के बाद रिटायर हो जाएंगे।
स्पेन के रहने वाले नडाल ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड किए हैं। नडाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की। नडाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले रहा हु। नडाल फैंस को मैसेज देते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पिछले कुछ साल मुश्किलों भरे रहे हैं।
नडाल का करियर अब तक बेहतरीन रहा है, लेकिन उनके लिए संन्यास का फैसला आसान नहीं रहा है। नडाल ने रिटायरमेंट की घोषणा के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, ”मैं यह बताने आया हूं कि प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। मेरे लिए पिछले कुछ साल मुश्किलों भरे रहे हैं। ‘ नडाल इस घोषणा के दौरान इमोशनल भी हो गए।
नडाल अपने करियर के दौरान 22 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुके हैं। नडाल ने 2009 और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था वहीं 2010, 2013, 2017 और 2019 में यूएस ओपन का खिताब जीता था। नडाल विम्बलडन का खिताब 2008 और 2010 में जीत चुके हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो नडाल 12 साल की उम्र तक फुटबॉल और टेनिस दोनों ही खेलते थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने टेनिस का दामन थाम लिया। नडाल ने अंडर-12 ग्रुप में खिताब जीता था। वे इसके बाद कभी रुके नहीं।
नडाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने हालिया संघर्षों और खेल के कारण अपने शरीर पर पड़ने वाले शारीरिक प्रभाव के बारे में बताया। नडाल ने कहा, ‘मैं काफी उत्साहित हूं कि मैं मेरा आखिरी टूर्नामेंट डेविस कप का फाइनल होगा, जिसमें मैं देश का प्रतिनिधित्व करूंगा।
मेरा मानना है कि प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी के तौर पर पहली जीत की खुशी के बाद से अब मैं फुल सर्कल के आखिरी पड़ाव पर आ गया हूं । डेविस कप फाइनल 2004 में हुआ था। मैं खुद को सुपर सुपर लकी मानता हूं कि मैंने इतना कुछ अनुभव किया है। ‘

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा