दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर दोपहर करीब एक बजे नारायणपुर दंतेवाड़ा अंतर जिला सीमा पर अबुझमाड़ के थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच जंगल में हुआ। ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान शामिल थे। एनकाउंटर स्थल से 30 नक्सलियों के शव और एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर समेत हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया हैं। इस क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित सात जिले शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इस दौरान नक्सलियों की एक पूरी कंपनी का सफाया कर दिया है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ जंगल में दोपहर करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए। क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है, वहीं इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
पुलिस के मुताबिक, नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर-दंतेवाड़ा पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने कहा कि सर्चिंग के दौरान दोपहर एक बजे से लगातार पुलिस और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। पुलिस के अनुसार अब तक 36 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए, वहीं AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए।
वही सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में अभी भी सर्चिंग की जारी हैं।

More Stories
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध