उज्जैन: मिशन स्वच्छता की सेवा 2024 के चलते गांधी जयंती पर उज्जैन में साइकिल रैली निकाली गई।
साईकिल रैली में “गो ग्रीन ब्रेथ क्लीन” का संदेश दिया गया,साथ ही स्वच्छता बनाएं रखने के लिए कई प्रकार की संदेश दिए गए। साइकिल रैली में उज्जैन महापौर, विधायक, कलेक्टर, सहित अन्य कई दिग्गज शामिल हुए।
साईकिल पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर महापौर, कलेक्टर, विधायक सहित दिग्गज सड़क पर निकले और आमजन को स्वच्छता ही सेवा के साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए साईकिल चलाने सहित पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता संदेश दिया। सभी के द्वारा प्रमुख चौक चौराहों पर स्वच्छता को लेकर आमजन व रैली में शामिल लोगो को शपथ भी दिलाई।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट