उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नम्बर 4 के सामने दीवार गिरने से 2 लोगो की मौत होने व 2 के गंभीर घायल होने के हादसे के बाद अब कार्रवाइयों का दौर शुरू हो चुका है। जहाँ एक और एसपी ने थाना प्रभारी व बीट प्रभारी को निलंबित कर दिया है वही निगमकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के कार्य में लापरवाही पर उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा आदेश जारी कर प्र.उपयंत्री नगर निगम गोपाल बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी मनीष बाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं महाकाल मंदिर के सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर दिलीप बामनिया भी निलंबित किया गया है।
जारी आदेशानुसार प्र.उपयंत्री एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम को सम्पूर्ण महाकाल क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के दायित्व सौंपे गए थे। कार्य के प्रति लापरवाही से शुक्रवार को महाकाल मंदिर के समीप दीवार के पास अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की उक्त दुर्घटना में मृत्यु हुई और अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। जिसके कारण लापरवाही प्रतिपादित होने से प्र.उपयंत्री नगर निगम बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम बाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
वही उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने महाकाल मंदिर क्षेत्र में दीवार गिरने से हुई मृत्यु के संबंध में प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी महाकाल अजय वर्मा और बीट प्रभारी उप निरीक्षक भरत सिंह निगवाल की लापरवाही पाएं जाने से दोनो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क