उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): पवित्र श्रावण माह का आज तीसरा सोमवार है। देशभर में आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तो का ताँता लगा हुआ हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन हेतु श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लगे हुए हैं। आज तडके 2.30 बजे बाबा महाकाल की भस्मारती शुरू हुई। जिसके हजारो श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए।
श्रावण माह भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है। मान्यता है की श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टो से तुरन्त मुक्ति मिलती है।
आज श्रावण माह के तीसरे सोमवार को आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। भस्मारती के पहले बाबा को जल से नहलाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया। जिसमे दूध, दही, घी, शहद व फलो के रसो से अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भांग और चन्दन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराये गए। तत्पशचात बाबा को भस्म चढाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मारती की गईं। भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते हैं इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहोल हैं। बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल की जय, है श्री महाकाल, बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए कतार में आगे बढ़कर बाबा महाकाल के दर्शन लाभ ले रहे हैं। बाबा महाकाल के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया हैं। भक्त बेसब्री से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे है और बाबा महाकाल के दर्शन लाभ ले रहे हैं।
श्रावण – भादो माह में सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की भी परंपरा हे इसलिए आज शाम को बाबा की सवारी भी निकाली जाएगी । मान्यता है की अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी के रूप में राजा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हे। यहाँ बाबा की सवारी के दर्शन के लिए लाखो की संख्या में श्रद्धालु सडको के किनारे घंटो इन्तजार करते हे और महाकाल की एक झलक पा कर अपने आप को धन्य मानते हैं।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ