Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में एक के बाद एक दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर इतिहास रचने से जरा सा चूक गईं। मनु भाकर तीसरे स्थान के लिए शूट-ऑफ में हंगरी की वेरोनिका मेजर से हार गईं।
25 मीटर पिस्टल इवेंट में मनु चौथे स्थान पर रहीं।
दक्षिण कोरिया की यांग जिन ने शूट-ऑफ (4-1) के बाद 37 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया, जबकि फ्रांस की कैमिली जेड्रेजेव्स्की ने सिल्वर मेडल जीता। शुक्रवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर आकर मनु इन ग्रीष्मकालीन खेलों में अपने तीसरे फाइनल में पहुंची थीं। हालांकि, मनु भाकर ने 2024 खेलों में दो कांस्य पदक जीते हैं और शनिवार को तीसरा पदक जीतने से थोड़ा ही पीछे रह गईं। मनु इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में पोडियम पर स्थान हासिल कर चुकी हैं।
18 फरवरी, 2002 को हरियाणा के झज्जर के गोरिया गांव में जन्मी भाकर का प्रारंभिक जीवन विभिन्न खेलों से भरा रहा है। उनके पिता राम किशन भाकर, जो मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर रह चुके हैं, ने उनकी विविध रुचियों का समर्थन किया। शूटिंग के प्रति अपने जुनून को खोजने से पहले उन्होंने टेनिस, स्केटिंग, मुक्केबाजी समेत अन्य खेलों में भाग लिया। ईएसपीएन के अनुसार, उन्होंने थांग ता और कराटे प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा