नईदिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के लिए रवाना हो गए हैं। वह 5 साल बाद रूस का दौरा कर रहे हैं। वह सोमवार से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को मास्को रवाना हुए। मोदी सोमवार शाम मॉस्को पहुंचेंगे।
पीएम मोदी मंगलवार को रूस में बसे भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे। वह क्रेमलिन में अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद वे मॉस्को में प्रदर्शनी स्थल पर रोसाटॉम मंडप का दौरा करेंगे।इसके बाद मोदी और पुतिन के बीच प्रतिबंधित स्तर की वार्ता होगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। रूसी सेना में नौकरी के नाम पर गुमराह कर भेजे गए भारतीयों की शीघ्र रिहाई का मुद्दा भी चर्चा में उठने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘अगले तीन दिन रूस और ऑस्ट्रिया में रहेंगे। ये यात्राएं उन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होंगी, जिनके साथ भारत की समय-परीक्षित मित्रता है। मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम