चेन्नई: तमिलनाडु के की राजधानी चेन्नई में एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हिज्ब उत तहरीर (HUT) नामक प्रतिबंधित संगठन की जांच करते हुए चेन्नई, त्रिची, पुदुकोट्टई, तंजावुर, इरोड और
थिरुप्पुर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की है।
एनआईए के अधिकारी, अब्दुल खान के घर छापेमारी कर रहे हैं, जिन्होंने मंदैयूर के पास एक खेत पट्टे पर लिया है। एक अन्य टीम तंजावुर के कुलंधई अम्माल नगर निवासी अहमद के यहां छापेमारी कर रही है।
इसके अलावा जांच एजेंसी की टीम स्टेट पुलिस के साथ मिलकर HUT से जुड़े लोगों की पहचान करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए एक साथ छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
जांच एजेंसी ने चेन्नई के पांच शहरों में कुल दस जगहों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इनमें तंजावुर की पांच जगह, इरोड की दो जगह और त्रिची, पुदुकोटाई, कांचीपुरम की एक-एक जगह पर छापेमारी हुई।
बता दें कि हिज्ब-उत-तहरीर के सदस्यों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किया गया मामला है।

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन