जालना(महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के जालना से गुजर रहे समृद्धि हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से
घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात 11 बजे जालना इलाके में समृद्धि हाइवे पर कदावंची गांव के पास चैनल नंबर 371 मुंबई कॉरिडोर एरिया में हुआ है। यहां एक आर्टिगा कार नागपुर से मुंबई जा रही थी, उसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी टक्कर हो गई, जो रॉन्ग साइड से आ रही थी। घटना के बाद 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 10 लोग घायल हो गए हैं।
टक्कर के बाद लोगो की भीड़ लग गई और आनन फानन में लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर लोगो की चीख पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही समृद्धि हाइवे पुलिस और तालुका जालना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों कारों को साइड में किया। राहगीरों ओर स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने घायलों को कारो से बाहर निकाला गया और जालना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जालना सरकारी अस्पताल के डॉक्टर उमेश जाधव ने बताया कि जो 4 लोग घायल हैं, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया है, जिसमें से 1 व्यक्ति गंभीर होने के कारण छत्रपति संभाजीनगर भेजा गया है। इसके 15 मिनट बाद और तीन घायलों को लाया गया, जिसमें दो लोग गंभीर थे, उन्हें भी छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। एक घायल को अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में रखा गया है। उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा 6 और मरीजों को जालना अस्पताल में लाया जा रहा है। 7 यात्रियों की मौत हुई है, इसकी जानकारी एंबुलेंस वाले डॉक्टरों ने दी है।
फिलहाल गंभीर घायलों का इलाज अस्पतालों में जारी हैं वही पुलिस पूरे ही मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।

More Stories
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार