अर्जेंटीना: 60 वर्षीय एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज (Alejandra Marisa Rodríguez), अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स प्रांत की राजधानी ला प्लाटा की एक वकील और पत्रकार हैं। उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया हैं।उन्होंने मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उम्र और सुंदरता के बारे में रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए उनकी जीत ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोड्रिग्ज की जीत एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि वह इस तरह की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली अपनी उम्र की पहली महिला बन गई हैं। उनकी मनमोहक मुस्कान और शालीन व्यवहार ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, इस जीत के साथ रोड्रिग्ज मई 2024 में होने वाले मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना के राष्ट्रीय चयन में ब्यूनस आयर्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है। वह मिस यूनिवर्स वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करने के लिए गर्व से अर्जेंटीना का झंडा ले जाएंगी, जो 28 सितंबर, 2024 को मेक्सिको में होने वाला है।
रोड्रिग्ज की यात्रा सुंदरता के पारंपरिक मानकों को चुनौती देती है और सामाजिक मानदंडों को चुनौती देती है। उनकी कामयाबी यह दर्शाती है कि आत्मविश्वास, एलिगेंस और आकर्षण उम्र की बाधाओं को पार करता है। गौरतलब है कि पहले इस प्रतियोगिता में सिर्फ 18 से 28 साल की महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं, लेकिन सितंबर 2023 में मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की आयु सीमा को हटा दिया था।

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड