जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के झेलम नदी में नाव पलट गई हैं। हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई हैं। ये नाव गंडाबल से बटवाड़ा आ रही थी। जिसमे स्कूली छात्रों समेत 12 से ज्यादा लोग सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाव में एक दर्जन से ज्यादा बच्चों के साथ-साथ कुछ अन्य स्थानीय लोगों सवार थेम नाव इन्हें लेकर गंदबल से बटवारा जा रही थी।
SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है और लापता लोगों को तलाशने में जुट गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो, घटना के तुरंत बाद उन्होंने SDRF और बाकी अथॉरिटीज को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण झेलम सहित कई जल निकायों के जल स्तर में वृद्धि हुई है।
एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में झेलम नदी में एक नाव पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना गंदबल नौगाम इलाके में हुई और कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से नदी का प्रवाह बहुत अधिक नजर आ रहा है। यही वजह है कि नाव झेलम में पलट गई।

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान