बांदा(यूपी): उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। गुरुवार शाम करीब साढ़े 8 बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। मुख्तार को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था तुरंत ही 9 डॉक्टर्स की टीम तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई, लेकिन डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद कार्डियक अरेस्ट से मुख्तार की मौत हो गई। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की।
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी एवं एसपी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मंडलीय कारागार पहुंचे थे। करीब 40 मिनट तक अधिकारी जेल के भीतर रहे। इसके बाद मुख्तार को एंबुलेंस से मुख्तार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मऊ, गाजीपुर में फ्लैग मार्च किया। मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज और बांदा जेल के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। डॉक्टरों का तीन पैनल मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम करेगा। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि बैरेक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था। इससे पहले मंगलवार 26 मार्च को भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, उसे स्टूल सिस्टम और पेट दर्द की समस्या थी. जहां डॉक्टरों ने ज्यादा खाने (ओवरईटिंग) व कब्ज का इलाज किया गया और 14 घंटे बाद उसी दिन देर शाम उसे वापस जेल भेज दिया गया था। बता दें, मुख्तार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसे जेल में धीमा जहर दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जेल में डॉक्टर के सामने भी उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। उसे उल्टी हुई और पुराने डॉक्टर को भी बुलाया गया था। इसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जेल डीसी ने बताया कि मुख्तार अंसारी रोजा रखता थाम गुरुवार को रोजा रखने के बाद उसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई है।
बांदा में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई। डीएम, एसपी समेत जिले की फोर्स को मेडिकल कॉलेज पर बुलाया गया है साथ ही डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए गए हैं। बांदा के साथ-साथ यूपी के सभी जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई। लखनऊ कानपुर से लेकर मऊ, गाजीपुर में सभी जिलों के कप्तान को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स के पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल