इंदौर: 1 अप्रैल से इंदौर सहित देश की सभी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कैंटीन से मिलने वाला सामान सस्ता मिलेगा। केंद्र सरकार ने ऐसी सभी कैंटीन जिन्हें पुलिस कल्याण भंडार कहा जाता है, से बेचे जाने वाले सामान पर जीएसटी को आधा करने का फैसला लिया है।
पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लिए शासन द्वारा विशेष कैंटीन बनाई गई हैं, जो इनके परिसर में ही होती हैं। यहां पर बाजार की तुलना में काफी सस्ता सामान मिलता है। यहां कंपनियां सीधे माल सप्लाय करती हैं, जिसमें शासन उन्हें कई तरह की सब्सिडी भी देता है, लेकिन बाजार की ही तरह यहां मिलने वाले हर सामान पर जीएसटी समान दर से ही लगता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने देश की सेवा करने वाला फोर्सेस को सुविधा देने के लिए पुलिस कल्याण भंडार पर मिलने वाले जीएसटी को आधा करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू होगी।
इंदौर में बीएसएफ के दो अलग-अलग परिसर में कैंटीन मौजूद हैं। यहां की मास्टर कैंटीन से इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों की 9 पुलिस कैंटीन पर सामान जाता है। जीएसटी की दरें कम होने से इन सभी स्थानों पर मिलने वाला सामान भी सस्ता हो जाएगा। यहां राशन, किराने से लेकर इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े सहित हर तरह का जरूरी सामान मिलता है।
जीएसटी टेक्स कम होने से यहां पहले से सस्ते मिलने वाला सामान अब और भी सस्ता होगा जिससे पुलिसकर्मियों सहित सुरक्षा बलों के जवानों अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त