छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है। जिसके अनुसार रामनवमीं के मौके पर 17 अप्रैल को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज और बैंक बंद रहेंगे। इस संबंध में 16 मार्च को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया जा चुका है।
बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर सामान्य अवकाश होता था, लेकिन अब यह सार्वजनिक अवकाश होगा। वहीं चेट्रीचंड महोत्सव के लिए भी सरकार ने 9 अप्रैल को अवकाश घोषित किया है, हालांकि यह ऐच्छिक अवकाश होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय को पत्र लिखकर रामनवमी जैसे त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत अवकाश का आदेश जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में दोपहर 2:30 बजे तक सभी शासकीय कार्यालयों में छुट्टी रही थी, यह घोषणा सीएम विष्णुदेव साय ने की थी।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर