April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

टीएमसी नेता व संदेशखाली का मुख्य आरोपी शेख शाहजहां गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता और संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बंगाल पुलिस ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाहजहां को बीती रात सरबेरिया इलाके से उठाया है। उसके बाद सुबह करीब पांच बजे बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में लाया गया है। बंगाल पुलिस उसे आज ही कोर्ट में पेश करेगी।

मिनाखन के एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने शाहजहां की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां को नॉर्थ 24 परगना के मिनाखन इलाके से गिरफ्तार किया है। उसे आज ही बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शाहजहां शेख की पहचान टीएमसी के एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता के तौर पर है। वो संदेशखाली यूनिट का टीएमसी अध्यक्ष भी रह चुका है। पहली बार शाहजहां शेख उस समय चर्चा में आया, जब 5 जनवरी को ईडी की टीम शाहजहां से बंगाल राशन वितरण घोटाला मामले में पूछताछ करने पहुंची थी, उस समय उसके गुर्गों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया था। उसके बाद से ईडी लगातार पूछताछ के लिए शाहजहां शेख को समन जारी कर रही है, लेकिन ईडी टीम पर हमले के बाद से शाहजहां शेख फरार हो गया था और उसकी फरारी को 57 दिन हो चुके हैं।

Share to...