April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रदेश के डिप्टी सीएम देवड़ा व कॉमेडियन भारती सिंह बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, लिया बाबा का आशीर्वाद

हीना तिवारी, उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी वीवीआईपी सहित फ़िल्म अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, नेताओ, क्रिकेट खिलाड़ियों का आना लगातार जारी हैं। सभी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बाबा के यहां हाजिरी देने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज बाबा महाकाल की भस्मारती में अलसुबह प्रदेश के डिप्टी सीएम परिवार सहित पहुँचे वही प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह भी बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल हुई और बाबा के दर्शन लाभ लिए।

कॉमेडियन भारती सिंह व डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भस्मारती में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा व कॉमेडियन भारती सिंह ने भस्मारती में महाकाल मंदिर के नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए।

भस्म आरती के बाद भारती सिंह ने कहा, ‘भगवान से कुछ भी मांगने का समय नहीं मिला। मैं तो बस महाकाल को देखती रही। आंसू निकल रहे थे। जैसे बच्चे को तैयार करते हैं, ऐसा लगा महाकाल तैयार हो रहे हैं। जो मेरी कॉमेडी पसंद करते हैं, उन सभी पर महाकाल का आशीर्वाद बना रहे।’

वही मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पुत्र की शादी की सालगिरह के अवसर पर आज बाबा महाकाल की भस्मारती में परिवार सहित शामिल हुए। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने परिवार सहित बाबा महाकाल के गर्भगृह में जाकर बाबा का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने पूजन संपन्न करवाया।

बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा, ‘आज परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए हैं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि हमारा देश प्रगति करें, सभी लोग खुश रहें। देश प्रगति करें, सुख समृद्धि रहें, प्रदेश खुशहाल रहें आगे बढ़े, यही कामना की हैं।

विदित हो कि बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर के आज गुरुवार तड़के 4 बजे कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पंडे – पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का अभिषेक पूजन किया। मस्तक पर रजत चंद्र के साथ त्रिनेत्र और त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।

Share to...