इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 11 फरवरी को इंदौर और झाबुआ में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रहे संशय का पटाक्षेप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में किया हैं। जिसमें इंदौर पुलिस और प्रशासन द्वारा तय नियमो के अनुसार सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू की गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 फरवरी को इंदौर आगमन प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री इंदौर से झाबुआ जाएंगे। प्रधानमंत्री को झेड+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी कर विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा श्रेणी और संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के 03 किलोमीटर की परिधि में अनाधिकृत उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसमें ड्रोन, पैराग्लाईडर, हॉट बैलून और अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट शामिल है।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि पीएम की इंदौर में ट्रांसिट विजिट है, ब्लू बुक के तय नियमों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई है।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल