मेरठ: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत के खिलाफ लगातार कोई न कोई साजिश रचती रहती हैं। रूस की इंडियन एंबेसी में तैनात एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो भारतीय कर्मचारी होने के बावजूद पाकिस्तानी एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (ISI) के लिए काम कर रहा था। यह गिरफ्तारी उत्तरप्रदेश के मेरठ से हुई है, यूपी एटीएस ने इस पाकिस्तानी एजेंसी के एजेंट को गिरफ्तार किया है।
आईएसआई एजेंट का नाम सतेंद्र सिवाल बताया जा रहा है, जो मॉस्को के भारतीय दूतावास में इंडियन बेस्ड सिक्योरिटी असिस्टेंट (IBSA) के पद पर तैनात था। सतेंद्र भारतीय सेना और उससे जुड़ी अहम जनाकारियां ISI तक पहुंचा रहा था। बताया जा रहा है कि सतेंद्र 2021 से मॉस्को के भारतीय दूतावास में तैनात है।
दरअसल, यूपी एटीएस को इनपुट मिला था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के हैण्डलर्स हनी ट्रैप में फंसाकर विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के कर्मचारियों को बहला फुसलाकर और धन का लालच देकर जासूसी करवा रहे हैं। इस इनपुट पर जब यूपी एटीएस ने छानबीन की तो पता चला कि सतेंद्र सिवाल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को जो जानकारियां दीं, उसके एवज में उसे पैसे भी भेजे गए।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI एजेंट्स के जरिए भारतीय सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियां ली जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक हापुड़ का रहने वाला सतेंद्र सिवाल विदेश मंत्रालय में MTS (Multi-Tasking, Staff) के पद पर नियुक्त है। वह वर्तमान में रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास में काम कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद सतेंद्र के पास से दो मोबाइल, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। इसके साथ ही आरोपी के पास से 600 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
यूपी एटीएस के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद जब, उन्होंने सतेंद्र सिवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह सवालों के जवाब नहीं दे पाया। जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था।
फिलहाल यूपी एटीएस गिरफ्तार किये गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई हैं उससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद हैं।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन