उज्जैन: उज्जैन के तराना से हुए एक बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने घटना के मात्र 5 घण्टे में अपह्रत बच्चे व आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली हैं। आरोपी बच्चे को छोड़ने के लिए दो लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहा था।
दरअसल तराना तहसील के बरणडवा गांव में रहने वाले ईश्वर सिंह राजपूत के 5 वर्षीय पुत्र का घर के बाहर से अपहरण हो गया था। जिसका पुलिस ने पता लगाकर बरामद कर लिया। आज दोपहर को पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने मामले का खुलासा किया गया।
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इंदौर के रोबोट चौराहे के समीय स्थित झुग्गी झोपड़ी बस्ती से अपहृत बच्चे को बरामद कर अपहरण करने वाले बदमाश माखन राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश ने बच्चे को छोड़ने के बदले दो लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।
एडिशनल एसपी के मुताबिक आरोपी के पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं। पुलिस इस मामले में मानव तस्करी एंगल की भी जांच कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त