नईदिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का गुरुवार को अंतरिम बजट 2024 पेश किया। नई संसद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान, महिलाओं, स्वास्थ्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया गया है। वहीं अंतरिम बजट पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट को समावेशी और इनोवेटिव बताया है। साथ ही कहा कि यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। उन्होंने इसे देश के भविष्य के निर्माण का बजट करार दिया है। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है।
बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट मजबूत भविष्य की गारंटी है। अपने बयान में पीएम मोदी ने कहा कि “इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है। अंतरिम बजट पर पीएम ने कहा, “आज इस बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। NANO DAP का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, PM मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।
अंतरिम बजट पर पीएम मोदी ने कहा कि आयकर छूट योजना से मध्यम वर्ग के 1 करोड़ लोगों को राहत मिलेगी। इस बजट में किसानों के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा, “यह बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर देता है। गरीबों के लिए 2 करोड़ और घर बनाने की घोषणा की गई है। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाना है। अब आशा और आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।”

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण