April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय महिला हॉकी टीम इटली को 5-1 हराकर ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल मे पहुँची

रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को इटली को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की है। भारतीय टीम ने इटली को 5-1 से करारी शिकस्त दी हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के सेमीफाइनल में सफलतापूर्वक जगह बना ली है क्योंकि उन्होंने अपने अंतिम ग्रुप गेम में इटली पर 5-1 के अंतर से शानदार जीत हासिल की है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ तेजी से मैच में हार के बाद भारत की योग्यता पर संदेह था, लेकिन वे पीछे नहीं हटे और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए लगातार गेम जीती है। हाईवोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला जर्मनी से होगा।

एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर के तहत यह भारतीय टीम का अपना तीसरा और पूल बी का आखिरी मैच था। यह मुकाबला रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया था।

भारतीय टीम के लिए पहला गोल मैच के पहले ही मिनट में उदिता ने दागा था। उन्होंने यह गोल पेनल्टी से दागा था। इसके बाद उदिता ने 55वें मिनट में दूसरा गोल किया। इससे पहला 41वें मिनट में दीपिका ने गोल दागा था जबकि सलीमा टेटे ने 45वें और नवनीत कौर ने 53वें मिनट में गोल किए। जबकि इटली की ओर से एकमात्र गोल कैमिला माचिन ने 60 मिनट में किया।

अब एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की टक्कर जर्मनी से होगी। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जापान और अमेरिका के बीच खेला जाएगा।

Share to...