इंदौर: संभागायुक्त मालसिंह भयडिया ने आज एमवाय हॉस्पिटल की ओपीडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा और संतुष्टि जतायी। उन्होंने अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया।
संभागायुक्त मालसिंह ने वहां मौजूद मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और साफ-सफाई के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एमवाय हॉस्पिटल को आदर्श हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं।
हॉस्पिटल में मॉड्यूलर ओटी के निर्माण के साथ-साथ ओपीडी में 9 नए काउंटर भी बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमवाय हॉस्पिटल में प्रदाय की जा रही सुविधाओं में इजाफा देखने को मिला हैं। वे आगे भी इसी प्रकार सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण लगातार करते रहेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित