यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक ऑटो रिक्शा के नाले में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई। नाले में ऑटो गिरने से हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई और लोगो को बाहर निकाला गया।
घटना पुसाद थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि नागपुर से 260 किलोमीटर दूर पुसाद के जवाहर नगर निवासी गणेश राठौड़ के परिवार के लगभग 15 लोग वाहन में सवार होकर उमरी पोहरा देवी जा रहे थे। बेलगाव्हां पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटोरिक्शा नीचे नाले में गिर गया।
इससे ऑटो रिक्शा में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही ऑटोरिक्शा को भी नाले से निकाला। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान