उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। आज तड़के दो यात्री बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही बसों की टक्कर हुई मौके पर चीख-पुकार मच गई। काफी देर के लिए हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास माइल स्टोन-110 राया कट पर हुआ। जहां सुबह करीब 3 बजे दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद 31 घायलों को जिला अस्पताल में और 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं।
मथुरा के एसएसपी ने बताया कि एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। दोनों बसों की टक्कर के कारण 40 यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और जाम को भी खुलवा दिया गया है। यातायात सुचारु रूप से चालू हो गया है।
गौरतलब है कि यूपी समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। जिसके चलते सड़क पर वाहनों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से दो बसें आपस में टकरा गईं। क्रेन की मदद से बसों को रास्ते से हटवाया गया। घटना के वक्त कोहरा इतना घना था कि रेस्क्यू करने में भी दिक्कत आ रही थी।

More Stories
Jabalpur High Court Updates: 13 जनवरी 2023 को जंगल में हुई थी युवक की मौत, शासन से आपदा राहत राशि की मांग अस्वीकार
Tiger Body Found Updates: प्लांटेशन क्षेत्र में दिखा बाघ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज
Job Security Updates: 5 अक्टूबर से जारी है कोविड योद्धाओं का धरना, रोजगार सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग