गुजरात: वाइब्रेंट गुजरात समिट के आज बुधवार को उद्घाटन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
यूएई के राष्ट्रपति नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण के चीफ गेस्ट हैं। इस ग्लोबल समिट का उद्घाटन पीएम मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में आज बुधवार को करेंगे।
गुजरात सूचना विभाग ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं। पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति की मौजूदगी में भारत और यूएई के बीच कई समझौते हुए। यह दोनों देशों की साझेदारी और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट से गांधीनगर तक एक भव्य रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर UAE के राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद शाम को 3 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन करेंगे। ये समिट 10 से 12 जनवरी तक होगा। इस बार समिट की थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ है। इस समिट में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा 133 देशों के राजनयिक, कारोबारी और मंत्री भी शामिल होंगे। समिट में माइक्रोसॉफ्ट, नैस्डैक, गूगल, सूजुकी जैसी कई बड़ी कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे। गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और नटराजन चंद्रशेखरन जैसे भारतीय उद्योगपति भी इसमें हिस्सा लेंगे।
समिट को ध्यान में रखते हुए गांधीनगर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है, अहम जगहों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर