April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देर रात फुटपाथ पर सो रहें लोगो को कंबल वितरित करने पहुँचे सीएम यादव, रेन बसेरो में व्यवस्था के दिये निर्देश

हीना तिवारी, उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार देर रात को उज्जैन पहुँचे। सीएम विश्राम भवन में कुछ देर कर रुक कर रात 1 बजे शहर में गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल बांटने चामुंडा माता मंदिर चौराहा व रेल्वे स्टेशन पर पहुंच गए। यहाँ वे फुटपाथ पर सोने वाले लोगो के पास पहुँचे और उन्हें कंबल बांटे।

हरिद्वार व इंदौर में कार्यक्रमों व बैठकों में शामिल होने के बाद रविवार को प्रसादम के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए शनिवार देर रात उज्जैन पहुंचे सीएम मोहन यादव का सर्किट हाउस पर लोगों ने हार फूल से स्वागत किया। यहाँ कुछ देर रुकने के बाद सीएम यादव फुटपाथ पर रात गुजारने वाले लोगो के पास पहुंचे। जिसमें चामुण्ड़ा माता मंदिर, देवास गेट बस स्टॉप और रेल्वे स्टेशन पहुंचकर ठण्ड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल बांटे।

रात्रि विश्राम के लिए निज निवास पर जाने से पहले सीएम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रशासन को रैन बसेरे में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। अभी सबको उठाना ठीक नहीं है। सर्दी का समय है सब कष्ट है में समझ सकता हूँ जल्द व्यवस्था करवाएंगे। सीएम ने यह भी कहा की मैं आज हरिद्वार और देहरादून के साधु संतों को आगामी सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन आने का निमंत्रण देकर आया हूँ। मैं शिवराज सिंह जी के कामो को आगे बढ़ा रहा हु विकास के कार्य लगातार आगे बढ़ते रहेंगे मेरी यही कोशिश रहेगी ।

इस दौरान सीएम डॉ यादव के साथ स्थानीय भाजपा नेता कार्यकर्ता व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

Share to...