खरगोन: खरगोन जिले के बडवाह के मोरटक्का नर्मदा पुल पर तीन दिन के लिये आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया हैं। गुरूवार की शाम से लोड टेस्टिंग में पहले दिन भारी वाहनों को निकालकर इससे पुल पर होने वाली वायब्रेशन की फ्रिक्वेंसी को वायब्रेशन एनालाइजर से इन्दौर से पहुंची विशेष टीम ने मापा।
इंदौर इच्छापुर हाईवे पर स्थित इंदौर खंडवा को जोड़ने वाला एकमात्र मोरटक्का का पुल आगामी तीन दिनों के लिए बंद किया गया है।
इंदौर के एसजीएसआईटीए कालेज के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ विजय रोड़े के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ प्रोफेसर की टीम पुल की जांच में जुट गई है। डॉ रोड़े ने बताया की तीन दिनों की लोड टेस्टिंग में पहले दिन हमनें पुल पर भारी वाहनों को निकालकर इससे पुल पर होने वाली वायब्रेशन की फ्रिक्वेंसी को वायब्रेशन एनालाइजर द्वारा मापा गया है। इसके बाद दूसरे दिन आज शुक्रवार को लगातार डंपर गुजारे जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें पुल पर जगह जगह खड़ा कर पुल पर इसके पड़ने वाले लोड या डिफ्लेक्शन को मापा जाएगा।
तीन दिन के लिए मोरटक्का पुल बंद होने पर हल्के वाहन एवं बस आदि एक्वाडक्ट पुल से आवागमन कर सकेंगे। लेकिन इसके बावजूद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
गौरतलब है की बारिश के दौरान नर्मदा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद सुधार के बाद से प्रशासन ने भारी वाहन बंद कर रखे थे। अब पुल टेस्टिंग के बाद ही प्रशासन भारी वाहनो को लेकर
निर्णय लेगा। वर्तमान में खरगोन से डायवर्ट होकर इन्दौर और खंडवा की ओर जा रहे है।

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन