April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खेलते खेलते खेत मे खुले पड़े बोरवेल में गिरी 5 वर्षीय बालिका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, लोगो की लगी भीड़

राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के पीपल्या रसोड़ा गांव में मंगलवार शाम को खेलते समय खुले बोरवेल में एक पांच साल की बालिका गिर गई। इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बालिका को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑफेशन शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदर सिंह भील ने अपने खेत में कुछ समय पहले बोर करवाया था। जिसे बंद नहीं किया और बोर में मंगलवार शाम को उनकी चार साल की बालिका बोर में खेलते समय गिर गई। घटना की जानकारी लगने के बाद कलेक्टर एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुचे है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पीपल्या रसोड़ा में इंदरसिंह भिलाला की नातनी स्वयं के खेत पर लगे ट्यूब वेल होल में आज करीब शाम 6 बजे के आस पास 5 वर्ष की बालिका होल में गिर गई है। बच्ची करीब 25 -30 फिट गहराई में फंसी हुई हैं।

प्रशासन द्वारा बोरवेल से बच्ची को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया हैं। चार जेसीबी कि मदद से खुदाई का कार्य चालू किया गया हैं साथ ही बच्ची क़ो बोरवेल मे ऑक्सीजन पहुँचाई गई हैं। मोके पर एसपी, कलेक्टर सहित प्रशासन की टीम मौजूद हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ लगी हैं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया हैं।

फिलहाल बच्ची को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका हैं और जेसीबी मशीन की मदद से बोर के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा हैं वही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हैं।

Share to...