भोपाल: मप्र में दो दिनों से बारिश होने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए भोपाल, इंदौर के कलेक्टरों ने नर्सरी से पांचवी क्लास तक के स्कूलों के समय मे परिवर्तन के निर्देश जारी किए है जारी निर्देश के अनुसार सुबह 9 बजे के पहले स्कूल नही लगाएं जाएंगे। वही उज्जैन में भी नर्सरी से आठवीं क्लास तक स्कूलों के समय मे बदलाव किया हैं।
शीतकालीन मौसम प्रारंभ होते ही तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी हैं। इसके साथ ही विगत दो दिन हुई प्रदेशभर में तेज बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई और ठंड बढ़ गई हैं।
तापमान में गिरावट को देखते हुए भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक समस्त शासकीय/अशासकीय/सीबीएसई/ आइसीएसई आदि समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं प्रातः 9 बजे से पहले संचालित नही करने के आदेश जारी किए वही उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया हैं।
वहीं इंदौर कलेक्टर डॉ इलैया राजाटी ने भी तापमान में आई गिरावट के कारण समस्त जिले में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक समस्त शासकीय/अशासकीय/सीबीएसई/ आइसीएसई आदि समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं प्रातः 9 बजे से पूर्व नही लगाने के आदेश जारी किया हैं।
इसके साथ ही उज्जैन में ठंड को देखते हुए नर्सरी से आठवीं क्लास तक के बच्चों के स्कूल टाइम में बदलाव हुआ, जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी और सीबीएससी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 4 बजे की बीच रखने के आदेश दिए है। दो दिन से लगातार उज्जैन जिले में तापमान में हो रही गिरावट के कारण उज्जैन जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों का समय 9 बजे से 4 बजे के बीच रखने के आदेश किये गए है।
आदेश में उल्लेख है की सभी स्कूलों को आदेश दिया गया है कि 9 से पहले और 4 के बाद कोई भी स्कुल नर्सरी से आठवीं तक की क्लास नहीं लगा सकेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी 31 जनवरी 2024 तक
लागू रहेगा। उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा द्वारा दी गई।
इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी बढ़ती ठंड को लेकर स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया गया हैं।

More Stories
पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस हुए भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री रिजिजू और मजूमदार ने दिलाई सदस्यता
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र की एआई पर केंद्रित स्मारिका का किया विमोचन
उज्जैन मतगणना : पल-पल की Update के लिए click करें link पर