उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुंरग में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। आज मंगलवार को रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है और सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया हैं।
ताजा अपडेट के मुताबिक, सुरंग में पाइप के जरिए पहले 12 मजदूरों को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला उसके बाद सभी 41 मजदूरो को बाहर निकाल लिया गया हैं। जिन मजदूरों को बाहर निकाला उनमें पहले मजदूर का नाम विजय बताया जा रहा है।
रेस्क्यू टीम में शामिल एक कर्मचारी ने बताया कि सुरंग में स्थिति अच्छी है और सभी मजदूर कुशल मंगल हैं। उन्होंने बताया, एनडीआरएफ के चार-पांच लोग अंदर गए हैं और एक-एककर सभी मजदूरोंको बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई ओर सभी को बाहर निकाल लिया गया हैं।
सभी मजदूरो को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल भेजा जा रहा हैं। 5-5 एम्बुलेंस के जत्थे के रूप में सभी मजदूरो को लेकर एम्बुलेंस अस्पताल रवाना हुई हैं।
अधिकारियों का कहना है कि 17 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के बाद डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। सुरंग से बाहर आते ही उनका मेडिकल चेकअप किया गया। इसके लिए सुरंग में ही एक अस्थाई अस्पताल बनाया गया है, इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा जाएगा। मजदूरों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी पहले से मंगा ली गई हैं। इन मजदूरों को 48 से 72 घंटे तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। अगर किसी मजदूर को जरूरत पड़ती है तो उसे एयरलिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश भी ले जाने की तैयारी है।
देशभर में मजदूरो को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद खुशी का माहौल हैं। मजदूरो के परिवार परिजन बेहद खुश हैं कि सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं ।
मजदूरो के सुरंग से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने श्रमिको से बात की ओर हार माला पहनाकर उनका स्वागत किया कुशलक्षेम पूछी ओर डॉक्टरों को चेकअप के लिए कहा गया।
सुरंग में फंसे मजदूरो के बाहर निकलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि “उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।
मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘यह कृतज्ञता का समय है। प्रत्येक व्यक्ति को धन्यवाद जिन्होंने इन 41 बहुमूल्य जिंदगियों को बचाने के लिए पिछले 17 दिनों में अथक परिश्रम किया। किसी भी खेल की जीत से कहीं अधिक, आपने देश का मनोबल बढ़ाया है और हमें आशा में एकजुट किया है। आपने हमें याद दिलाया है कि किसी भी सुरंग से निकलना मुश्किल नहीं है, कोई भी कार्य असंभव नहीं है जब हमारे कार्य और प्रार्थनाएँ सहयोगी और सामूहिक हों।

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन