April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कतर कोर्ट ने मौत की सजा पाए पूर्व भारतीय नोसेनिको मामले में भारत सरकार की अपील की स्वीकार, जल्द होगी अगली सुनवाई

कतर में नोसेनिको को दी गई मौत की सजा मामले में भारत सरकार द्वारा लगातार कोर्ट में अपील करने की कोशिश की जा रही थी। जिसमे भारत सरकार को सफलता मिली हैं और कतर कोर्ट ने भारत सरकार की अपील स्वीकार कर ली हैं।

पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को 27 अक्टूबर, 2023 को कतर की अदालत ने मौत की सजा सुनाई तो हर कोई हैरान रह गया। अब इस मामले में बड़ा अपडेट आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कतर कोर्ट ने मौत की सजा पाए पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों की अपील स्वीकार कर ली है और जल्द ही इस मामले की अगली सुनवाई की जाएगी। यह अपील भारत सरकार द्वारा दायर की गई थी।

कतर की एक अदालत ने गुरुवार (23 नवंबर) को अपील दस्तावेज स्वीकार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट अपील का अध्ययन कर रही है और अगली सुनवाई जल्द होने की उम्मीद है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपनी आखिरी साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा है कि भारत ने फैसले के खिलाफ “पहले ही अपील दायर कर दी हैं।

नेवी के जिन आठ पूर्व अफसरों को मौत की सजा सुनाई गई है, उनके नाम- कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदू तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और राजेश हैं। इन सभी पूर्व अफसरों ने भारतीय नौसेना में 20 साल तक सेवा दी थी। नेवी में रहते हुए उनका कार्यकाल बेदाग रहा है और अहम पदों पर रहे हैं।

भारत सरकार द्वारा दाखिल अपील स्वीकार करने से नोसेनिको के साथ ही उनके परिजनों ने राहत की सांस ली हैं और उनके परिजनों को एक उम्मीद की आस है कि सजा में रियायत या बरी हो सकते हैं। सभी को उम्मीद है कि जल्द सुनवाई होगी और उन्हें सजा में राहत मिल सकती हैं।

Share to...