नेपाल: नेपाल में आज सुबह भूकंप के झटकों से हड़कम्प मच गया। लोग दहशत में आ गए। भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। इसकी तीव्रता 6.1 रही है। भूकंप के ये झटके आज रविवार सुबह महसूस किए गए।
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रविवार को नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 55 किमी (35 मील) पश्चिम में धाडिंग में था। धादिंग जिले के लोगो के अनुसार, “हमने बहुत तेज़ झटके महसूस किए. कुछ निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए।
अब तक किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।” यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप 13 किमी (8.1 मील) की गहराई पर था। ये झटके बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किए गए, साथ ही भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी महसूस किये गये हैं। बिहार और उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए हैं।
हालांकि भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान या जनहानि की कोई जानकारी अभी तक सामने नही हैं। भूकम्पन महसूस होने पर लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आये और डर लोगो मे स्पष्ठ नजर आ रहा था।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध