जबलपुर: आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में दिग्गज नेताओ को उतारा हैं। ऐसे में कयास अब यह भी लग रहे है कि कांग्रेस भी अपने सीनियर नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। इस बीच कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने साफ कह दिया है कि वह विधानसभा चुनाव बिल्कुल भी नहीं लड़ेंगे।
विवेक तंखा ने कहा कि मेरा कोई इरादा भी नहीं है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ूँ। उन्होंने कहा कि जितना पार्टी ने मुझे काम दिया है मैं उतना काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं फुल टाइम 24 घंटे का नेता नहीं हूं, मुझे पढ़ाई-लिखाई का काम भी करना पड़ता है, कोर्ट कचहरी भी देखना पड़ता है। मेरे पास बहुत सारे काम है इसलिए मैं मुझे सभी कामों में फोकस करना होता है।
वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार मध्य प्रदेश दौरे करने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बार-बार मध्य प्रदेश आना यह भी समझा जा सकता है कि जल्द ही आचार संहिता लग सकती है, इस वजह से उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक मध्य प्रदेश का दौरा कर सकें। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की हालत मध्यप्रदेश में बहुत ही खराब है।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन