April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंदौर से बोलेरो वाहन से गुजरात ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त, 2 शराब तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: इंदौर पुलिस द्वारा शहर में नशे के व्यापार व नशाखोरी को रोकने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा हैं। इंदौर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मुखबिर की सूचना पर बोलेरो वाहन में शराब की तस्करी करने वाले दो शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली हैं। पुलिस को गिरफ्त में आये आरोपियों से 33 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी बोलेरो वाहन से शराब गुजरात ले जा रहे थे।

दरअसल इंदौर की भंवरकुआं थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, कि एक वाहन में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो वाहन को रोका जिसमें दो आरोपी समर सिंह परिहार और अंकित सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। वाहन की तलाशी में पुलिस को 33 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जिसकी कुल कीमत 2 लाख बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस को जानकारी मिली कि शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब किसकी है और कहां से लेकर आए हैं और गुजरात मे किसे डिलीवरी देना थी। इन दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।

Share to...