April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नोकर ने लगाया मालिक को लाखों का चूना, करतुत सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

इंदौर: इंदौर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियो में पुलिस का ख़ौफ़ नही रह गया है। अपराध करने में लोग पीछे नही हैं। इंदौर में नोकर ने ही मालिक को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। गोदाम से 9 लाख रुपये का जीरा लेकर नौकर फरार हो गया। गोडाउन संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। वही सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। नौकर लोडिंग वाहन में जीरे की बोरियां ले जाते दिखाई दे रहा हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

दरअसल मामला जूनि इंदौर थाना क्षेत्र का हैं। लोहा मंडी में मौजूद फरियादी आयुष जैन ने शिकायत दर्ज कराई की उनके गोदाम में ही काम करने वाला नौकर योगेश राठौर गोदाम में रखी जीरे की 49 बोरी लेकर फरार हो गया हैं जिसकी कुल कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है। जहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी मूलतः बेटमा का रहने वाला है और घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। जहां सीसीटीवी कैमरा में नौकर योगेश लोडिंग रिक्शा में भरकर जीरे की बोरियों को ले जाता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

Share to...