April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पहलवान अंतिम पंघाल ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2023 में ब्रांज मेडल जीतकर पेरिस ओलपिंक का कटाया टिकट

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में युवा भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।

अंतिम ने स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन पर 16-6 के बड़े अन्तर से जीत हासिल करके चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला मेडल सुरक्षित किया। इसके साथ ही अंतिम ने 53 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलंपिक में भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। स्वीडन की एम्मा जोना डेनिस माल्मग्रेन पर अपनी जीत के साथ वे विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिर्फ छठी भारतीय महिला है।

इससे पहले अंतिम ने एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप ट्रायल के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले अंतिम गोल्ड मेडल की रेस में छोटे अंतर से चूक गई थी। पंघाल ने त्वरित पुश-आउट प्वाइंट के बाद 5-0 की बढ़त बना ली।

अंतिम पंघाल के ब्रांज मेडल जीतने पर खुशी की लहर हैं। साथी खिलाड़ियों सहित देशवासी बधाई दे रहे हैं। वही कई राजनेताओं ने भी इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।

Share to...