April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया

उज्जैन: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया।

पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा एवं विजय पुजारी, संजय पुजारी व यश पुजारी ने संपन्न करवायी | पूजन में बालयोगी उमेशनाथ, पीर योगी रामनाथ महाराज, गादीपति भर्तहरि गुफा उज्जैन सम्मिलित हुए। पूजन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी-पुरोहितो द्वारा नंदीमंडपम में स्वस्तिवाचन किया गया।

पूजन के दौरान मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन उत्तर विधायक पारसचंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम रोशन सिंह, पुजारी प्रदीप गुरु, राजेंद्र शर्मा ‘गुरु’, विवेक जोशी, विशाल राजोरिया, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर.के तिवारी आदि उपस्थित थें।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, म.प्र. उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, महापौर मुकेश टटवाल, पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज, अपर कलेक्टर एवं प्रशासक संदीप सोनी, मंदिर प्रबंध समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, राजेंद्र शर्मा ‘गुरु’, आदि ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रतिकृति, शाल और प्रसाद भेंटकर सम्मान किया |

Share to...