राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक ट्रक की टक्कर से बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस गुजरात से मथुरा की तरफ जा रही थी। जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई। ड्राइवर ने बस को खड़ा किया और ठीक करने की कोशिश करने लगा तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बस गुजरात के भावनगर से चलकर जयपुर और भरतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे हादसा घटित हुआ है।मरने वालों में 6 महिलाएं और पांच पुरुष हैं। सभी यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। करीब 20 गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है।
घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने हादसे में मामला दर्ज कर लिया हैं वही जांच की जा रही हैं।

More Stories
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल