इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच और सेन्ट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुवे प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी शहर में छोटी दुकानों पर विदेशी प्रतिबंधित सिगरेटो की सप्लाई करते थे । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से DJRUM BLACK, Gudang Garam, ESSE सिगरेट के कुल 120 बॉक्स जिनमे करीब 1200 से अधिक विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट के पेकेट बरामद किये।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में भारत ट्रेडर्स वेयर हाउस सियागंज रोड पर 2 व्यक्ति विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट बेच रहे हैं। मुखबिर की सुचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना सेंट्रल कोतवाली की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुवे दो संदिग्ध आरोपीयो को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक वसाइनी निवासी पैलेस कॉलोनी जूनी इंदौर और कैलाश नागपाल नि. माणिकबाग रोड इंदौर बताया। आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियो के पास से कई बॉक्स प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के मिले जिस पर किसी भी प्रकार की स्वास्थ संबंधित चेतावनी नही लिखी होना पाया। दोनो आरोपियों के कब्जे से विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट DJRUM BLACK 90 बॉक्स, Gudang Garam 20 बॉक्स, ESSE सिगरेट के 10 बॉक्स कुल 120 बॉक्स जिनमे करीब 1200 से अधिक विदेशी प्रतिबंधित सिगरेट के पेकेट बरामद कर दोनो आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 7 एवं 20 के तहत् मामला दर्ज कर आरोपियों से पुलिस पूछताछ की जा रही हैं की प्रतिबन्धित सिगरेट वो कहा से लाएं थे और कहा सप्लाय करते थे।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम