April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शतरंज विश्वकप 2023: ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद ने विश्व के तीसरे नम्बर के खिलाड़ी कारूआना को हराकर फाइनल में बनाई जगह

शतरंज विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत के ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने कमाल कर दिया है। प्रज्ञानानंद ने सोमवार देर रात को दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अमेरिकी फैबियानो कारूआना को मात देकर फाइनल में शानदार एंट्री की है। अब फाइनल में प्रज्ञानानंद का मुकाबला विश्व के नम्बर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।

दो रैपिड गेम ड्रॉ रहने के बाद टाईब्रेक के तीसरे गेम में प्रज्ञानानंद ने शानदार खेल दिखाया और अमेरिकी स्टार फैबियानो कारूआना को 3.5-2.5 से मात दी।

इस जीत के साथ ही 18 साल के प्रज्ञानानंद ने फाइनल में एंट्री की है। अब खिताबी मुकाबले में उनके सामने वर्ल्ड नंबर खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन होंगे। प्रज्ञानानंद विश्वनाथन आनंद के बाद FIDE विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे। अब वह फाइनल में भी पहुंच गए हैं। इस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले चार भारतीयों में से प्रगनानंद मैदान में एकमात्र भारतीय बने हुए हैं।

आर प्रज्ञानानंद के फाइनल में पहुंचने से भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा ‘प्राग फाइनल में पहुंच गया! उन्होंने टाईब्रेक में फैबियानो कारूआना को हराया और अब उनका सामना मैग्नस कार्लसन से होगा, क्या शानदार प्रदर्शन है।’

Share to...