इंदौर: अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ओ माय गॉड में भगवान भोलेनाथ के दर्शाए गए सिन को लेकर देशभर में विरोध जारी है। भगवान भोलेनाथ को कचोरी खरीदते हुए दिखाए जाने सहित अन्य दृश्यों को लेकर साधु संतों सहित लोगो द्वारा फ़िल्म का विरोध किया जा रहा है।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी परशुराम सेना द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इंदौर एमजी रोड़ स्थित ट्रेजर आइलैंड मॉल के बाहर श्री परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने ओ माय गॉड और अक्षय कुमार का पुतला जलाया गया। भगवान भोलेनाथ को जिस तरह से पेश किया उसको लेकर श्री परशुराम सेना ने विरोध जताया तथा उसी के चलते पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जमकर अक्षय कुमार और फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ भी परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।
वहीँ परशुराम सेना का आरोप है कि फिल्म में दिखाएं गए अक्षय कुमार की भगवान भोलेनाथ के किरदार में जिस तरह वह भिक्षा मांगते हुए और समोसे कचोरी की दुकान पर खरीदते हुए नजर आ रहा है। इस तरह भगवान के किरदार को निभाकर अक्षय कुमार ने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। यदि 2 दिन के अंदर अगर इस फिल्म से वह सभी सिन को हटाया नहीं गया तो परशुराम सेना द्वारा इस फिल्म को शहर में चलने नहीं दिया जाएगा। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
पुतला जलाते समय बड़ी संख्या में श्री परशुराम सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओ में जबरदस्त गुस्सा देखा गया।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त