October 1, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूपी एसटीएफ ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, तस्करों से वन्यप्राणियो के दांत नाखून सहित दुर्लभ चीजें हुई बरामद

अयोध्या: यूपी एसटीएफ को आज गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने अयोध्या के शहर कोतवाली क्षेत्र से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से प्रतिबंधित चीता के दांत और नाखून, सियार सिंघी, इंद्रजाल (समुद्री वनस्पति), हत्थाजोड़ी (एक पौधे की अत्यंत दुर्लभ जड़) जैसी चीजें बरामद हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार UP STF के हत्थे चढ़े एक आरोपी का नाम दयाराम दुबे है। वह गोंडा जिले में पूजा सामग्री की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित वन्य जीव से जुड़े समान का बिजनेस करता था वहीं, दूसरा आरोपी बृजेश केसरवानी वाराणसी के दूसरे वन्यजीव तस्कर से सामान खरीदकर उसे अयोध्या में सप्लाई करता था। मार्केट में इन प्रतिबंधित चीजों की काफी डिमांड थी।

बताया जा रहा है कि तांत्रिक पूजा के लिए चीता के दांत, नाखून, हत्था जोड़ी, सियार सिंघी और इंद्रजाल आदि को को ऊंचे दामों पर खरीदा जाता था। बरामद इंद्रजाल समुद्र के गहरे क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति का पौधा होता है, जिसमें पत्तियां नहीं होती इसका प्रयोग भी तंत्र विद्या में होता है।

फिलहाल, यूपी एसटीएफ ने तीनों आरोपियों दयाराम दुबे, संजय तिवारी और बृजेश केसरवानी को अयोध्या कोतवाली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं।

Share to...