तेलंगाना: तेलंगाना में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। पश्चिम बंगाल से शिकंदराबाद जा रही फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि ट्रेन के तीन डिब्बे जलकर खाक हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि फलकनुमा एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल से शिकंदराबाद के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तेलंगाना के नलगोंडा के पास पगडिपल्ली में ट्रेन में आग लग गई। देखते ही देखते आग तीन डिब्बों में फैल गई। आग के चलते S4, S5 और S6 डिब्बे जलकर खाक हो गए। आग लगने के बाद यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया। उन्हें दूसरी ट्रेन से भेजा गया।
अभी ट्रेन में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे की ओर से बताया गया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। हादसे के वीडियो सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगियां धू धू कर जल रही हैं। ट्रेन की बोगियों से धुआं उठता स्पष्ठ नजर आ रहा हैं।
वही रेलवे विभाग आग लगने के कारणों का पता कर रहा हैं।

More Stories
Additional SP Suryakant Sharma Update: पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच, हादसे के वक्त वैन में सवार थे 15 बच्चे
Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Attempt: घायल होने के बावजूद बचाई 180 से ज्यादा यात्रियों की जान, पीएम मोदी ने भी की सराहना
Ujjain Shahi Masjid News: मीनार हटाने के दौरान हुआ हादसा, जमीअत उलेमा मध्य प्रदेश ने की जांच और पुनर्निर्माण की मांग