April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा, दो मालगाड़ियां आपस मे टकराई, 12 डिब्बे पटरी से उतरे

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रेल हादसा हो गया है। यहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा रविवार तड़के करीब 4 बजे ओंडा स्टेशन पर हुआ। घटना में एक मालगाड़ी के चालक को चोटें आईं हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आज तड़के चार बजे हुआ है। एक मालगाड़ी जब ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना से 12 डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना के बाद पटरी पर डिब्बे बिखर गए। लोगों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मालगाड़ियां खाली थीं। हादसे का कारण क्या रहा और दोनों ट्रेनें कैसे टकराईं, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। इस हादसे से आद्रा मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पुरुलिया एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें इस डिवीजन से गुजर सकें।

Share to...