April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा व सिंधिया पर बोला जमकर हमला, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत की कही बात

इंदौर: मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता लगातार एक दूसरों पर जुबानी हमला कर रहे हैं। दोनो ही दल चुनाव की तैयारी में कमर कस के मैदान में आ चुके हैं। ऐसे में इंदौर पहुंचे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने प्रदेश की बीजेपी सरकार व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो कांग्रेस की सरकार गिराई थी, उनसे इसकी उम्मीद नहीं थी। वही जयवर्धन सिंह ने सिंधिया पर चुटकी लेते हुवे कहा कि मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका संदिग्ध है। राजनीति में चरित्र का बहुत महत्व है। वही इंदोर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पद खाली होने के सवाल पर कहा कि जल्द काँग्रेस शहर अध्यक्ष का नाम तय होंगा।

वही हाल ही में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि यह बीजेपी का अंतर्कलह है जो सबके सामने आ रहा है।

उज्जैन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता की आडियो वायरल पर कहा की आडियो वायरल के बाद कांग्रेस संगठन ने तत्काल कार्यवाही की है। जयवर्धन सिंह ने कहा की पहले कहते थे कि कांग्रेस में भीतरघात है गुटबाजी है। लेकिन यह हालत अब बीजेपी की हो गई है बीजेपी का संगठन अब खुद से लड़ रहा है। इंदोर में बजरंग दल कार्यकर्ताओ की पिटाई इसका उदाहरण है। वही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा काँग्रेस नेता दिग्विजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर आपत्तिजनक बयान पर कहा की शिवराज ने उन्हें बेचारा बना दिया है। दिग्विजय सिंह तो एक नर्मदा परिक्रमा व एक यात्रा कर चुके है, वह विजयवर्गीय करके दिखाए।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कटाक्ष करते हुवे सिंह ने कहा की नरोत्तम मिश्रा भी ऐसे नेता है जो न शिवराज भाजपा, न महाराज भाजपा में है वह नाराज बीजेपी का हिस्सा है। नरोत्तम मिश्रा अपने संगठन पर ध्यान दे ताकि वह जो सपना देखते है वह कभी न कभी तो पूरा हो ही जायेगा।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा की कांग्रेस ने सर्वे करवाया है। उसके हिसाब से टिकिट दिया जाएगा। कांग्रेस इस बार जनता के प्रिय युवाओं को मौका देंगी। वही भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करते हुवे जयवर्धन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से को लेकर बताया की जनता के बीच रहने की उनकी क्षमता है। कर्नाटक में बीस सीट पर उनकी यात्रा गई थी उसमें से 17 सीट पर काँग्रेस ने जीत दर्ज करवाई है।

मध्यप्रदेश में आप, जयस व अन्य दलों द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा पर कहा कि एमपी में दो पार्टी ही है। कांग्रेस व बीजेपी में टक्कर है। कमलनाथ की 15 महीने की सरकार की तारीफ करते हुवे कहा की हमने किसानों का कर्ज माफ किया। हमने इंदोर में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ई रिक्शा देकर उन्हें सशक्त करने का काम किया था। किसानों के कर्ज माफ किए थे और आगे भी कमलनाथ जी कईं योजनाओं के जरिए प्रदेश के हर वर्ग के लिए काम कर रहे थे। लेकिन हमारी सरकार गिर गई। प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेंगी यह इच्छा प्रियंका गांधी भी जबलपुर में कह चुकी है। कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और सत्ता में फिर से वापसी करेंगी।

Share to...