April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भरी पिस्टल लेकर पुलिस थाने पहुँचे युवक को देख जब टीआई भी हो गए दंग, आख़िर क्या था कारण

इंदौर: – इंदौर के विजयनगर थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक व्यक्ति हाथ मे पिस्टल लेकर थाने पहुंचा और सीधे थाना प्रभारी के सामने कहने लगा कि मैं अपनी पत्नी को मारना चाहता था, लेकिन पिस्तौल से गोली नहीं निकली, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा पति-पत्नी के बिच हो रहे विवाद को काउंसलिंग कर सुलझाने की बात कही गई। वही घटना में गनीमत यह रही कि जब व्यक्ति पत्नी पर पिस्तौल से हमला कर रहा था, तो गोली नहीं चली जिस कारण से एक बड़ी घटना होने से बच गई।

दरअसल एक युवक पंकज अपने साथ एक भरी हुई पिस्टल लेकर विजय नगर थाने पहुंचा। जहाँ उसने थाना प्रभारी के सामने पिस्टल रखकर बोला कि वह उसकी पत्नी को मारना चाहता है। जिसके बाद थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने तुरंत पंकज से वह पिस्टल ली और उसके अंदर दो जिंदा कारतूस को निकाला।

जब युवक पंकज से थाना प्रभारी ने बात की तो उसने बताया कि लंबे समय से पंकज और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा था और आए दिन उसकी पत्नी, माता पिता से विवाद कर रही थी। लगातार घर में हो रहे विवाद के कारण वह परेशान हो गया था और उसने कुछ दिनों पहले ही यह पिस्टल और दो गोलियां खरीदी थी, लेकिन जब वह आज अपनी पत्नी पर हमला कर रहा तो गोली पिस्टल में अटक गई।

जहां पर टीआई ने पंकज और उसकी पत्नी की काउंसलिंग की और दोनों को अभी समझाइश दी, वही इस मामले में पुलिस ने पंकज पर 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

वही इस तरह में अनोखे मामले को देखकर कुछ समय के लिए पुलिस भी सकते में आ गई। वह तो गनीमत रही कि पिस्टल से गोली नही चली वरना एक और हत्या हो जाती।

Share to...