April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, देश प्रदेश सहित विश्व में मनाया जा रहा योग दिवस, जबलपुर में उपराष्ट्रपति ने सीएम व राज्यपाल के साथ किया योग

आज विश्वभर में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। भारत सहित विश्व के करीब 180 देशों में योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने पहले राजकीय दौरे पर अमेरिका गए है वहां योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम ने देशवासियों सहित विश्व को सम्बोधित किया और योग दिवस की बधाई देने के साथ ही कहा कि भारत मे हमेशा जोड़ने का कार्य किया हैं। वसुदेव कटुम्बकं के ध्येय वाक्य को लेकर योग दिवस देश भर में मनाया जा रहा हैं।

मप्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में सुबह योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लाखो लोगो ने एक ही समय पर योग किया। मप्र की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में गैरीसन ग्राउंड जबलपुर में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम’ आयोजित किया गया हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा करते कहा कि हमने फैसला किया है, कि विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। आज जबलपुर योगमय है, मध्यप्रदेश योगमय है, देश योगमय है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश योगमय हो गया है। भारत आज पूरी दुनिया में छाया है। मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व योगमय है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम शिवराजसिंह चौहान व राज्यपाल मंगू भाई पटेल के साथ योग की विभिन्न मुद्राएं आसन किये।

इसी के साथ देश भर में बड़े राजनेताओं सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने योग किया।

Share to...